Breaking News

2 बदमाशों ने गन पॉइंट पर लूटा बाजार समाचार गलत: एसीपी सेंट्रल

एसीपी सेंट्रल जसपाल सिंह। 

अमृतसर, 2 नवंबर: एसीपी सेंट्रल जसपाल सिंह ने गुरु बाजार में शनिवार रात दो युवकों ने गन पॉइंट पर दुकानों में लूट की वारदात के समाचार को गलत बताया है । उन्होंने कहा कि ऐसी कोई भी वारदात नहीं हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दो युवक दुकानों में आए थे। इन युवको द्वारा दुकानदारों से लंगर लगाने के नाम पर चंदा मांगा था। जिन में एक दुकानदार ने 300 रुपए चंदा दे भी दिया। उन्होंने बताया कि एक दुकानदार को दोनों युवकों पर संदेह होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी। जिस पर मौके पर थाना कोतवाली की पुलिस पहुंची। एसीपी जसपाल सिंह ने कहा कि कुछ मीडिया चैनल द्वारा यह खबर चला दी गई कि 2 बदमाशों ने गन पॉइंट पर बाजार लूटा गया है,जो सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरो से दोनों युवको की पहचान कर ली गई है, जल्द पुलिस उनको हिरासत में लेकर जांच पड़ताल भी करेगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अदालत ने मजीठिया मामले में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज पेश नहीं करने पर कड़ी टिप्पणी की ; 15 जून को अगली सुनवाई

अमृतसर,11 जून :शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और अन्य अकाली कार्यकर्ताओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *