
अमृतसर,25 जुलाई (राजन): जिले में आज कोरोना मरीज 25 वर्षीय सजरणजीत सिंह निवासी वडाला जोहल , बलदेव सिंह(48) निवासी बाबा बकाला की मृत्यु हुई है। आज 8 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें 5 कम्युनिटी से तथा 3 संक्रमितो के संपर्क में आने से हुए हैं। इस वक्त जिले में 50 एक्टिव केस रह गए है।
जिले में वैक्सीन डोज का आंकड़ा 7 लाख से ऊपर हो गया है। अब तक जिले में लोगो को वैक्सीन की पहली तथा दूसरी 702877 डोज दी जा चुकी हैं।वैक्सीन डोज आज जिले में 3039 लोगों ने कोरोना वैक्सीन डोज ली है।

Amritsar News Latest Amritsar News