अमृतसर,31 अगस्त(राजन): नगर निगम का सड़कों को बनाने के लिए 46 करोड़ रुपयों की लागत का मुख्य प्रोजेक्ट का निगम अधिकारियों द्वारा जांच की प्रक्रिया जारी है। निगम द्वारा जारी किए गए इस प्रोजेक्ट के ई टेंडर में पांच कंपनियों द्वारा ई टेंडर भरे गए हैं। ई टेंडर की 27 अगस्त को खोली गई टेक्निकल बिड में सतीश अग्रवाल एंड कंपनी, शर्मा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड, एन एस सी प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड, जैकसन कंस्ट्रक्शन लिमिटेड तथा गणेश कार्तिकेय कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों ने ई टेंडर भरे हैं। नगर निगम के अधिकारियों की टेंडरिंग कमेटी द्वारा पांचों कंपनियों की टेक्निकल बिड की जांच पड़ताल की जा रही है। टेक्निकल बिड में जो कंपनियां सही पाई गई फिर उनकी फाइनेंसियल बिड खोली। इसके उपरांत लोकल बॉडी विभाग को वैटिंग के लिए भेजी जाएगी। सितंबर माह में ही शहर की सड़कों को बनाने वाले इस प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है।
Check Also
नगर निगम में कॉन्ट्रैक्ट बेस और आउटसोर्स पर कार्यरत कर्मचारियो को नौकरी देने का कार्य ठंडे बस्ते में
नगर निगम अमृतसर कार्यालय की तस्वीर। अमृतसर, 24 अक्टूबर (राजन): पंजाब सरकार द्वारा कुछ महीने …
Amritsar News Latest Amritsar News