Breaking News

एस्टेट अफसर ने निगम जमीन पर निर्माणाधीन दुकान तोड़कर जमीन पर लिया कब्जा

निर्माणाधीन दुकान को तोड़ते व दुकान को सील करते हुए निगम कर्मी।

अमृतसर, 11 सितम्बर (राजन): नगर निगम कमिश्नर कोमल मित्तल के आदेशों पर एस्टेट अफसर सुशांत भाटिया ने अपनी टीम व पुलिस को साथ लेकर निगम की जमीन पर निर्माणाधीन दुकान को तोड़कर जमीन पर कब्जा ले लिया।
सुशांत भाटिया ने बताया कि निगम कमिश्नर को शिकायत आने पर की कोट बाबा दीप सिंह क्षेत्र में निगम की जमीन पर 30 महीने पहले तहबाजारी की पर्ची लगाकर किसी द्वारा वहां पर सामान बेचा जाता था। पिछले लगभग 27 महीनों से निगम ने तहबजारी की पर्ची भी बंद कर दी गई है। उस व्यक्ति द्वारा अब नगर निगम की जमीन पर अवैध निर्माण करके दुकान बनाई जा रही थी। उन्होंने कहा कि पहले तो वहा पर अपनी टीम को भेजा, भीड़ एकत्रित होने से वहां पर कार्रवाई में बाधा डाल रहे थे। जिस पर वह खुद अपनी टीम तथा थाना बी डिवीजन के प्रभारी व पुलिस बल को साथ लेकर मौके पर गए। मौके पर एकत्रित हुई भीड़ को अवैध निर्माण करने पर पुलिस में एफ.आई.आर. दर्ज होने के बारे में बताया गया जिस पर वहां से भीड़ हट गई। दुकान में हो रहे निर्माण को तोड़ दिया गया। जमीन पर लगे शटर को सील करके कब्जा ले लिया गया।

मौके पर एकत्रित लोगो से बात करते हुए सुशांत भाटिया, थाना बी डिवीजन के प्रभारी व अन्य।

About amritsar news

Check Also

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्षेत्र से प्रतिदिन 121 टन कूड़ा उठाने के अलाट किए गए टेंडर की अहम सुनवाई हाई कोर्ट में  कल 12 अगस्त को होगी

अमृतसर,11 अगस्त (राजन):नगर निगम ने शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 टन डोर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *