Breaking News

सोम प्रकाश, अविनाश राय खन्ना ने अस्पताल पहुँच पूछा बलविंदर गिल हाल

बदतर कानून व्यवस्था को लेकर पंजाब सरकार पर खड़े किए सवाल

अमृतसर,18 अप्रैल(राजन): अपने घर के बाहर अज्ञात नकाबपोशों की गोली से गंभीर घायल हुए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा पंजाब के महासचिव बलविंदर गिल का हाल जानने के लिए केन्द्रीय मंत्री सोम प्रकाश तथा अविनाश राय खन्ना विशेष रूप से गुरुनगरी अमृतसर पहुँचे और उन्होंने अस्पताल पहुँच पीड़ित बलविंदर गिल तथा उनके परिवार के साथ मुलाकात कर घटना की जानकारी हासिल की तथा हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश भाजपा सचिव एडवोकेट राजेश हनी, जिलाध्यक्ष अमृतसर शहरी हरविंदर सिंह संधू, जिला महासचिव संजीव कुमार, उपाध्यक्ष परमजीत सिंह बतरा, संतोख सिंह गुमटाला, केवल गिल, प्रतीक कपूर, हरप्रीत ग्रोवर भी उपस्थित थे।सोम प्रकाश ने कहा कि बलविंदर गिल पार्टी के एक जुझारू कार्यकर्त्ता हैं और पार्टी के दिशा-निर्देश पर जालंधर लोकसभा उपचुनाव में प्रचार के कार्य में लगे हुए थे, को घर से बाहर बुला कर गोलियां मारी गई हैं। इसके पीछे कहीं कोई राजनीतिक षड्यंत्र तो नहीं? क्या उन्हें चुनाव प्रचार से रोकने की कोशिश में यह हमला मौजूदा पंजाब सरकार द्वारा तो नहीं करवाया गया? इसक सब पहलुओं पर जांच होनी चाहिए।

 पंजाब में कानून-व्यवस्था नाम की चीज़ बिलकुल खत्म हो चुकी

सोम प्रकाश ने इस अवसर पर कहा कि जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है तब से पंजाब में कानून-व्यवस्था नाम की चीज़ बिलकुल खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान जो कि पंजाब के गृहमंत्री भी हैं अपना कर्तव्य निभाने में पूरी तरह फेल साबित हुए हैं। आम आदमी पार्टी के शासन में पंजाब में पिछले एक वर्ष में यूपी-बिहार से भी बदतर हालात हो गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब को बेसहारा छोड़ कर खुद अन्य राज्यों की सैर में व्यस्त हैं। आज पंजाब की जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। कोई ऐसा दिन नहीं गुजरता जब हत्या नहीं होती। पंजाब सरकार अंधी-बोली होकर तमाशा देख रही है और इसका खामियाजा पंजाब का आम जनता भुगत रही है।

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की खबर पढ़ने के लिए ट्विटर हैंडल को फॉलो करें

https://twitter.com/AgencyRajan

About amritsar news

Check Also

पंजाब सरकार ने कुछ आई.पी.एस. अधिकारियों को पदोन्नतियां दी

अमृतसर,5 सितंबर:पंजाब सरकार की तरफ से कुछ आई.पी.एस. अधिकारियों को पदोन्नतियां दी गई हैं। पंजाब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *