Breaking News

सेंट्रल जोन की अवैध निर्माणाधीन बिल्डिंगो की सूची में काफी गलतियां, जांच जारी

अमृतसर, 2 मार्च (राजन): नगर निगम कमिश्नर हरप्रीत सिंह के आदेशों पर सेंट्रल जोन के एटीपी परमजीत दत्ता, बिल्डिंग इंस्पेक्टर नवजोत कौर और फील्ड स्टाफ द्वारा अवैध निर्माणाधीन बिल्डिंगो की जांच लगातार की जा रही है। एटीपी परमजीत दत्ता ने बताया सेंट्रल जोन में निर्माणाधीन 103 बिल्डिंगो की सूची तैयार की गई थी, उस सूची में काफी गलतियां पाई जा रही है। उन्होंने कहा कि निगम कमिश्नर के आदेशों पर सेंट्रल जोन में जब से उन्होंने चार्ज संभाला है , तब से 24 बिल्डिंगों को तोड़ा गया और 7 बिल्डिंगों को सील कर दिया गया है। उन्होंने कहा की सूची में ऐसी भी बिल्डिंगे में पाई जा रही है, जिनको पूरी तरह से बने हुए 5 से 10 साल हो चुके हैं। कुछ बिल्डिंग  इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अंतर्गत आती है।उन्होंने कहा कि 103 बिल्डिंगों की वह लगातार जांच कर रहे हैं। परमजीत दत्ता ने कहा कि जितनी भी बिल्डिंगों को तोड़ा गया है, उनको तोड़ने से पहले नोटिस भी जारी किए गए हैं।

नक्शा मंजूर करवा कर निर्माण शुरू करें

एटीपी परमजीत दत्ता ने कहा कि नक्शा मंजूर करवा कर ही बिल्डिंग का निर्माण शुरू करें। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2023 को सेंट्रल जोन का चार्ज संभाला था। उन्होंने कहा कि अपने स्तर पर अब तक लगभग 50 नक्शे और 100 एन ओ सी को मंजूरी दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी यह क्रम जारी है। उन्होंने कहा कि पहले सेंट्रल जोन में नक्शे और एनओसी को लेकर लोगों को गुमराह किया जाता था। उन्होंने कहा कि उनके चार्ज संभालने से पहले  बिल्डिंगों को सील करने और तोड़ने के नोटिस भी जारी नहीं किए गए। इसकी भी जांच की जा रही है।

अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं

कमिश्नर हरप्रीत सिंह।

नगर निगम कमिश्नर हरप्रीत सिंह ने कहा कि अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब से उन्होंने निगम कमिश्नर का कार्यभार संभाला है, तब से ही एमटीपी विभाग के अधिकारियों से अवैध निर्माणाधीन बिल्डिंगो की सूचिया बनवाई जा रही है। कुछ बिल्डिंगों पर कार्रवाई भी हुई है। आने वाले दिनों में निर्माणाधीन अवैध बिल्डिंगो के परिणाम सामने आ जाएंगे। उन्होंने शहर वासियों से एक बार फिर अपील की कि नक्शा मंजूर करवा कर ही निर्माण शुरू करवाया जाए।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

एडिशनल कमिश्नर नगर-निगम ने की अमृतसर बल्क वाटर स्पलाई स्कीम प्रोजेक्ट की समीक्षा

एडिशनल कमिश्नर से मुलाकात करते हुए अधिकारी। अमृतसर,26 फरवरी(राजन): निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिहं शेरगिल के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *