
अमृतसर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर समस्त देश में चलाए गए ‘भाजपा सदस्यता अभियान 2024’ को लेकर पंजाब में चलाए गए सदस्यता अभियान में सबसे ज्यादा सदस्य बनाने वाले पहले पाँच जिलों में अमृतसर जिले को स्थान दिया गया है, जिन्हें भाजपा पंजाब द्वारा भाजपा मुख्यालय चंडीगढ़ में कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया गया। भाजपा मुख्यालय चंडीगढ़ में इस कार्यक्रम में भाजपा संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष विशेष रूप से उपस्थित हुए और उनके द्वारा यह सम्मान भाजपा अमृतसर की तरफ से भाजपा जिला अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू को दिया गया। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग, भाजपा पंजाब प्रभारी व पूर्व मुख्यमंत्री गुजरात विजय रूपाणी, भाजपा राष्ट्रीय सचिव व पंजाब सह-प्रभारी डॉ. नरेंदर सिंह रैना, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इक़बाल सिंह लालपुरा, संगठन महामंत्री श्रीमंथरी श्रीनिवासुलू, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सोम प्रकाश, सदस्यता अभियान पंजाब के प्रभारी मनोरंजन कालिया आदि भी उपस्थित थे। सभी ने हरविंदर सिंह संधू को पंजाब में हुए भाजपा सदस्यता अभियान में पहले पाँच जिलों में स्थान पाने के ले लिए शुभकामनाएं दी।
‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन कर