Breaking News

चाइना डोर का उपयोग कर  पतंगबाजों को तलाश रही पुलिस: ड्रोन कैमरे से की जा रही निगरानी

अमृतसर: विशेष कर अमृतसर शहर में  लोहड़ी पर्व से पहले पतंगबाजी बढ़ जाती है, वहीं पुलिस भी सख्त हो जाती है कि कहीं लोग चाइनीज डोर से पतंग तो नहीं उड़ा रहे। उसी को चेक करने लिए पुलिस छतों पर चढ़कर ड्रोन से कार्रवाई कर रही है। आज भी सब-डिवीजन साउथ के सी-डिवीजन पुलिस स्टेशन में
चाइना डोर से पतंग उड़ाने वालों की चेकिंग की गई। पुलिस के मुताबिक सिर्फ गट्टू बेचने वाले ही नहीं, बल्कि खरीदने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

सब डिवीजन साउथ के सभी पुलिस स्टेशनों के क्षेत्र की ड्रोन  से की निगरानी

एसीपी साउथ प्रवेश चोपड़ा ने बताया कि सब-डिवीजन साउथ के सभी पुलिस स्टेशनों, सी-डिवीजन और सुल्तानविंड एरिया में चाइना डोर का इस्तेमाल करने वालों की चेकिंग की गई। आज थाना सी-डिवीजन अमृतसर के एरिया में ड्रोन से निगरानी की गई। उन्होंने कहा कि चाइना डोर बेचने और खरीदने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस  ने 25 गुट्टू चाइना डोर सहित एक को किया गिरफ्तार

कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर द्वारा थाना बी-डिवीजन द्वारा चाइना डोर के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 25 गुट्टू चाइना डोर सहित गिरफ्तार किया गया।अमृतसर पुलिस हर संभव तरीके से सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

एयरपोर्ट पर शारजाह से आए 3 यात्रियों के सामान से 45 आईफोन , नकली सिगरेट बरामद

अमृतसर,28 फरवरी:डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने तस्करी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *