
अमृतसर, 23 जुलाई (राजन): नगर निगम अमृतसर से अधिकारियों के लगातार तबादले हो रहे हैं। जिन अधिकारियों के तबादले हो रहे हैं, उन अधिकारियों की जगह पर पंजाब सरकार के लोकल बाड़ी विभाग द्वारा नए अधिकारियों की नियुक्ति नहीं की जा रही है। जिससे नगर निगम अमृतसर की सेवाएं प्रभावित हो रही है। इसको लेकर लोकल बॉडी विभाग के अधिकारियों के साथ संपर्क करने पर बस यही जवाब मिलता है कि आने वाले दिनों में तो तबादले करके नियुक्तियां की जा रही है। नगर निगमो में अधिकारियों की कमी भी चल रही है।
नगर निगम से तब्दील हुए अधिकारी
पिछले कुछ दिनों में नगर निगम अमृतसर से कॉफी अधिकारी तब्दील हो चुके हैं। उन में सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर (O&M) दविंदर सिंह संधू, सहायक कमिश्नर राजेंद्र शर्मा, एमटीपी मेहरबान सिंह, डीसीएफए मनु शर्मा, सेक्रेटरी सुशांत भाटिया, एस्टेट अफसर (सुपरीटेंडेंट) धर्मेंद्र जीत सिंह, सुपरिटेंडेंट विज्ञापन विभाग पुष्पेंद्र सिंह शामिल है। अभी तक इन अधिकारियों की जगह पर लोकल बॉडी विभाग द्वारा नए अधिकारियों की नियुक्ति नहीं की गई है।
तब्दील हुए अधिकारियों की जगह पर अधिकारी लगा रहे हैं: निगम कमिश्नर

नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख ने कहा कि तब्दील हुए अधिकारियों की जगह पर इस वक्त नगर निगम में कार्यरत अधिकारियों की ड्युटिया लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि एमटीपी मेहरबान सिंह को दिए गए चार्ज एमटीपी नरेंद्र शर्मा को दे दिए गए हैं। सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर ओ&एम का चार्ज सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर सिविल संदीप सिंह को, सहायक कमिश्नर राजेंद्र शर्मा के चार्ज सहायक कमिश्नर दलजीत सिंह को दे दिए गए हैं। कमिश्नर औलख ने कहा कि अब डीसीएफ मनु शर्मा और तब्दील हुए अन्य अधिकारियों का भी चार्ज निगम में कार्यरत अधिकारियों को दिया जा रहा है। बता दे कि नगर निगम अमृतसर से तब्दील हो रहे अधिकारियों की जगह पर अन्य अधिकारियों की नियुक्ति न होने पर अन्य अधिकारियों को तब्दील हो रहे अधिकारियों का चार्ज देने पर उन पर काम का बोझ बहुत ही बढ़ जाएगा। इसीलिए तब्दील हो रहे अधिकारियों की जगह पर नए अधिकारियों की नियुक्ति आवश्यक है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News