
अमृतसर,2अप्रैल(राजन):जिले में आज 4?5659लोगों ने कोरोना वैक्सीन डोज ली है।अब तक कुल 111942 लोगों द्वारा कोरोना वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज दी जा चुकी है। सिविल सर्जन डॉ चरणजीत सिंह ने बताया कि जिले में प्राइवेट लोगों में वैक्सीन डोज लेने वालों कार जाट बढ़ा है तथा इसमें भारी वृद्धि हो रही है। जिले में अब तक 60811 आम लोगों द्वारा कोरोना वैक्सीन डोज ले ली है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन डोज बिल्कुल सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि कोरोना से मुकाबला करने के लिए अधिक से अधिक लोग कोरोना वैक्सीन डोज टीकाकरण ले। अब जिले के 317 सेंट्रो में 45 वर्ष की आयु से अधिक के सभी लोग निशुल्क कोरोना वैक्सीन डोज ले सकते हैं।
Amritsar News Latest Amritsar News