
अमृतसर, 18 जनवरी : केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज हिम्मतपुरा मुलेचक्क रोड, फताहपुर और लोहगढ़ शेरावाला कारखाना क्षेत्र में नए ट्यूबवेल लगाने के विकास कार्यों के उद्घाटन किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि विकास कार्यों में कोई भी कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों से किए गए प्रत्येक वायदों को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन तीनों क्षेत्रों में लोगों को पीने वाले पानी की समस्या आ रही थी। लोगों की समस्या को देखते हुए इन तीनों क्षेत्रों में नए ट्यूबवेल लगाने के विकास कार्य आज शुरू करवा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले लगभग 20 दिनों के भीतर यह तीनों ट्यूबवेल शुरू भी हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के लोगों को सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हुए कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्य करवाने के लिए फंड की कमी नहीं आने दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब भी माननीय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जी से केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र को लेकर किसी भी समस्या पर बातचीत की जाती है तो उसका तुरंत समाधान भी निकाला जाता है।

56 करोड़ की लागत से मार्च महीने में सड़के बनवाने के कार्य शुरू करवाए जाएंगे
विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की वार्डों में सिविल विंग और ओ एंड एम सेल विकास कार्यों के वर्क आर्डर नगर निगम से जारी करवाएं हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों को लगातार शुरू भी करवाया जा रहा है। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि आने वाले दिनों में केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की सड़कों को बनवाने के लिए लगभग 56 करोड़ रुपयो के टेंडर जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मार्च महीने में केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की नई सड़के बनाने के कार्य शुरू करवा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की कोई भी सड़क अधूरी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की सभी वार्डों में लोगों की समस्याए सुनकर उनका हल भी करवाया जा रहा है। इस अवसर पर रिकी कुमार, राजेश कुमार, लक्खा डीजे, बक्शीस सिंह, गुरदास, मनजीत सिंह, सुदेश कुमार पीए, अजय शेरगिल और भारी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित थे।
‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन कर