
अमृतसर, 6 फरवरी : भाजपा जिला संगठन का चुनाव जिसे ‘संगठन पर्व’ का नाम दिया गया है, को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में भाजपा अमृतसर के प्रभारी तथा मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक के.डी. भंडारी विशेष रूप से उपस्थित हुए। उनके साथ मंच पर पूर्व सांसद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व जालंधर के चुनाव पर्यवेक्षक श्वेत मलिक, जिला चुनाव सह-चुनाव प्रभारी डॉ राम चावला व सह प्रभारी व जिला महासचिव सलिल कपूर विशेष रूप से उपस्थित थे। के.डी. भंडारी का भाजपा कार्यालय पहुंचने पर जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू ने अपने पदाधिकारियों सहित पुष्प-गुच्छ से स्वागत किया। इस अवसर पर मंच पर जिला महासचिव मनीष शर्मा, बख्शी राम अरोड़ा, रीना जेटली, सुखमिंदर सिंह पिंटू, कुमार अमित, परमजीत सिंह बतरा, गुरप्रताप सिंह टिक्का, अजयबीर पाल सिंह रंधावा, जसपाल सिंह शंटू, मनिंदर सिंह ठेकेदार, अविनाश जॉली, श्रवण नय्यर आदि उपस्थित थे।
भाजपा में संगठन का चुनाव हर तीन वर्ष बाद होता है
के.डी. भंडारी ने अपने संबोधन में संगठनात्मक चुनाव की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा में संगठन का चुनाव हर तीन वर्ष बाद होता है। भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जहाँ संगठन के पदाधिकारी चुनाव प्रकिया के माध्यम से चुने जाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा पहले सदस्यता अभियान चलाया जाता है। इसके बाद बूथ अध्यक्ष से लेकर जिलाध्यक्ष तक का चुनाव होता है और 50 प्रतिशत जिलाध्यक्ष चुनाव होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होता है। फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते हैं। यह परंपरा भाजपा के पार्टी संविधान के अनुसार है। इस बार पार्टी ने निर्णय लिया है कि 45 वर्ष की उम्र तक सदस्य मंडल अध्यक्ष और 60 वर्ष की उम्र तक का सदस्य जिलाध्यक्ष बनेगा। मंडल अध्यक्ष से लेकर किसी भी पद के लिए सक्रिय सदस्य होना अति अनिवार्य है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News