
अमृतसर,4 मई(राजन) : पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच पंजाब पुलिस ने 2 पाकिस्तानी जासूस पकड़े हैं।पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने एक महत्वपूर्ण जासूसी विरोधी अभियान में 3 मई 2025 को दो व्यक्तियों – पलक शेर मसीह और सूरज मसीह को अमृतसर में सेना छावनी क्षेत्रों और वायु सेना ठिकानों की संवेदनशील जानकारी और तस्वीरें लीक करने में उनकी कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया।प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उनके पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों से संबंध हैं, जो हरप्रीत सिंह उर्फ पिट्टू उर्फ हैप्पी के माध्यम से स्थापित किए गए हैं, जो वर्तमान में अमृतसर सेंट्रल जेल में बंद है।आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है, और जांच जारी है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, आगे और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की उम्मीद है।पंजाब पुलिस भारतीय सेना के साथ मजबूती से खड़ी है, राष्ट्रीय हितों की रक्षा के अपने कर्तव्य में अडिग है। हमारे सशस्त्र बलों की सुरक्षा को कमजोर करने के किसी भी प्रयास का दृढ़तापूर्वक और तत्काल जवाब दिया जाएगा।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News