Breaking News

नगर निगम ने अमृतसर शहर के चहुँमुखी विकास और सुंदरता के लिए बड़े अभियान की शुरुआत : विधायकों और समाजसेवी संस्थाओं ने लिया भाग ; 7 दिन तक चलेगा अभियान

नगर निगम द्वारा शुरू किए गए अभियान में शामिल विधायक, समाजसेवी संस्था के प्रमुख व निगम अधिकारी।

अमृतसर, 28 जुलाई (राजन):नगर निगम कमिश्नर  गुलप्रीत सिंह औलख ने आज अमृतसर ईस्ट की विधायक डॉ. जीवनजोत कौर, अमृतसर दक्षिण के विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर और समाजसेवी संस्था डेरा बाबा भूरी वालों के बाबा कश्मीर सिंह के साथ मिलकर अमृतसर शहर के चहुँमुखी विकास और सुंदरता के लिए बड़े अभियान की शुरुआत की। इस अभियान की शुरुआत जी.टी. रोड पर शहर के मुख्य प्रवेश द्वार “गोल्डन गेट” से की गई। यह अभियान अगले 7 दिनों तक शहर के सभी क्षेत्रों में लगातार चलेगा और इसका समापन श्री दरबार साहिब पर होगा।

नगर निगम द्वारा शुरू किए गए अभियान में शामिल विधायक, समाजसेवी संस्था के प्रमुख व निगम अधिकारी।

अभियान का मुख्य उद्देश्य शहरवासियों को शहर की सुंदरता को बनाए रखने के लिए जागरूक करना

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहरवासियों को शहर की सुंदरता को बनाए रखने के लिए जागरूक करना और विभिन्न रिहायशी, सामाजिक व अन्य संस्थाओं को नगर निगम के साथ मिलकर शहर के विकास में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करना है।इस अभियान में नगर निगम के सभी विभागों द्वारा अपने-अपने संबंधित कार्य किए जाएंगे। आज के अभियान में निगम एडिशनल कमिश्नर सुरिंदर सिंह, सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर संदीप सिंह, सभी एक्सियन , स्वास्थ्य अधिकारी, एस्टेट अधिकारी, विज्ञापन विभाग के सुपरीटेंडेंट , सभी एसडीओ, जेई और अन्य अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए।

नगर निगम द्वारा शुरू किए गए अभियान में शामिल विधायक, समाजसेवी संस्था के प्रमुख व निगम अधिकारी।

कोई संस्था इस अभियान में हिस्सा लेना चाहती है, तो नगर निगम कार्यालय में आकर अधिकारियों से मिले

कमिश्नर ने कहा कि यह अभियान प्रतिदिन विभिन्न संस्थाओं को साथ लेकर चलाया जाएगा। उन्होंने शहर की सभी सामाजिक, व्यावसायिक, रिहायशी और एन.जी.ओ. संस्थाओं से अपील की कि वे नगर निगम संबद्ध मशीनरी के साथ के साथ मिलकर शहर के विकास में सहयोग करें। अगर कोई संस्था इस अभियान में हिस्सा लेना चाहती है, तो नगर निगम कार्यालय में आकर अधिकारियों से मिलकर अपने क्षेत्र के विकास के लिए चर्चा कर सकती है।कमिश्नर ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है शहर का चहुँमुखी विकास और शहरवासियों द्वारा उसकी सुंदरता को बनाए रखना। ऐसे अभियान भविष्य में भी चलते रहेंगे ताकि अमृतसर वास्तव में एक सुंदर.शहर बन सके।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में सड़कों पर प्रीमिक्स डालने का काम तेज़ी से जारी : हर गली, हर मोहल्ले तक पहुँच रहा विकास: करमजीत सिंह रिंटू

करमजीत सिंह रिंटू कचहरी चौक पर सड़क पर प्रीमिक्स डालने के कार्य का उद्घाटन करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *