
अमृतसर,17 सितंबर (राजन): पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा की गई जानकारी के अनुसार अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार के नार्को-आतंकवादी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, वडाली, छेहरटा से यासीन मोहम्मद को गिरफ्तार किया और 7.122 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। प्रारंभिक जाँच से पता चला है कि इस गिरोह का संचालन मोगा निवासी जगप्रीत सिंह उर्फ जग्गा कर रहा था। वह पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में था और उनके निर्देश पर वह पंजाब के मालवा क्षेत्र में हेरोइन का वितरण करता था।अमृतसर के छेहरटा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है और नेटवर्क के आगे-पीछे के संबंधों सहित पूरी सांठगांठ का पता लगाने के लिए गहन जाँच चल रही है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें